rajasthanone Logo
CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज शाम 4 बजे कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 10वीं परीक्षा के पास प्रतिशत में उछाल दर्ज किया गया है।

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है और इस साल सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 93.70 प्रतिशत रहा है। छात्र सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइटों cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस वर्ष सीबीएसई 10वीं का पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल से मामूली अधिक है। पिछले साल पास प्रतिशत 93.66 प्रतिशत रहा था। इसके अलावा छात्रों के दबाव को कम करने के लिए सीबीएसई ने इस साल दो बार परीक्षाएं आयोजित कराने का फैसला किया है। जो छात्र अपना अंक सुधरना चाहते वे दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। 

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी को शुरू हुईं थी, जो 6 मार्च, 2026 तक चली थी। जिसमें  25,08,319 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें 14,08,546 लड़के और 10,99,773 लड़कियां शामिल थीं। परीक्षाएं 83 विषयों के लिए 8,075 केंद्रों पर आयोजित की गईं।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026: छात्र ऐसे करें चेक

चरण 1. सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
चरण 2. कक्षा 10 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. बोर्ड रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
चरण 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा 
चरण 5. मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल एसएमएस सेवा का उपयोग करके भी सीबीएसई कक्षा 10 के अपने परिणाम देख सकते हैं। अपने मोबाइल पर रिजल्ट पाने के लिए छात्र सबसे पहले सीबीएई 10 टाइप करें, उसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर लिखें और 7738299899 पर एसएमएस भेजें।

5379487