rajasthanone Logo
CA Final 2026 Result: ICAI रिजल्ट में राजस्थान के छात्रों का शानदार प्रदर्शन किया है। जोधपुर की अर्पिता डागा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CA Final 2026 Result: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने गुरुवार को सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट में जोधपुर जिले में तिंवरी के मथानिया कस्बे की अर्पिता डागा ने चौथी रैंक हासिल की है।

राजस्थान के छात्रों ने मेरिट लिस्ट में बनाई खास पहचान

जयपुर के प्रणव धूत ने 600 में से 457 नंबर के साथ 7वीं रैंक हासिल की है। चित्तौड़गढ़ की रहने वाली शगुन माहेश्वरी ने 15वीं और जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल ने 28वीं रैंक प्राप्त की है। हर्षिका के 425 नंबर आए हैं। ICAI की ओर से जारी डेटा के अनुसार, CA फाइनल एग्जाम में देशभर से 7,931 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। पंजाब के पटियाला निवासी नूर सिंगला ने 600 में से 499 नंबर प्राप्त कर ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। हावड़ा के रितीज सराफ दूसरे और डोंबिवली (पूर्व) के सोहन अनिल मांजरेकर तीसरे नंबर पर रहे।

देशभर में 7,931 अभ्यर्थी सफल

ICAI जयपुर ब्रांच के अनुसार, ग्रुप-1 में जयपुर से 536 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 41 स्टूडेंट्स पास हुए। ग्रुप-2 में 368 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें 90 स्टूडेंट सफल रहे। दोनों ग्रुप के लिए रजिस्टर्ड 598 स्टूडेंट्स में से 104 ने दोनों ग्रुप पास किए।

5379487