Indian Railway: उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में यात्रियों के लिए अहम बदलाव किया गया है। जोधपुर-फुलेरा रेलखंड पर डेगाना और गच्छीपुरा रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के रूट में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। इस कारण जैसलमेर और सूरतगढ़ से जयपुर जाने वाली नियमित ट्रेनों को सीकर होकर संचालित किया जाएगा।
दो रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा
वहीं नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि दो रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 12467 जैसलमेर-जयपुर ट्रेन 24 मई को जैसलमेर से रवाना होकर परिवर्तित रूट बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर होकर चलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ट्रेन डायवर्टेड रूट में रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर व रींगस स्टेशनों पर स्टॉपेज करेगी।
यह भी पढ़ें- Government Schools: सरकारी स्कूलों में बड़ा फैसला, अब छात्र-शिक्षक कर सकेंगे पासबुक का उपयोग
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें
ठीक इस तरह ही ट्रेन नंबर 19720, सूरतगढ़-जयपुर ट्रेन 24 मई को सूरतगढ़ से रवाना होकर परिवर्तित रूट बीकानेर-रतनगढ़ चूरू-सीकर होकर चलेगी। डायवर्टेड रूट में यह ट्रेन रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर जंक्शन और रींगस जंक्शन पर ठहराव करेगी। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।