Rajasthan Tourism: राजस्थान में आपको एक से बढ़कर एक घूमने की जगह मिल जाएंगी। वहीं नवंबर से फरवरी तक राजस्थान घूमने के लिए बहुत ही अच्छा मौसम होता है। वहीं ज्यादातर लोग उदयपुर जाना पसंद करते हैं। यहां आपको तरह-तरह की जगह घूमने के लिए मिल जाएंगी, जो आपकी लाइफ टाइम मेमोरी बना देंगी। यहां आप अपने दोस्त और फैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी उदयपुर घूमने का मन बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि उदयपुर में कौन सी जगह बेस्ट है घूमने के लिए।
प्रताप स्मारक
फतेह सागर के किनारे मोती नगरी के ऊपर महाराणा प्रताप की अपने प्रिय घोड़े चेतक पर सर्वाधिक प्रभावशाली है कांस्य प्रतिमा स्थापित है। यहां काफी लोग घूमने जाते हैं।
सिटी पैलेस
यह एक पहाड़ी पर झील के ऊपर स्थित है। यह चारों तरफ से कंगुरेदार दीवारों से घिरा हुआ है, जो उसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। यहां आकर आप बहुत ही खूबसूरत आंगन, मंडप, छत आकर देख सकते हैं। इसमें आठ संगमरमर के बरामदे हैं जिसे देखकर सभी का मोह जाता है। यहां के सफेद चीनी मिट्टी के बर्तन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
लेक पैलेस
इसे अब एक होटल कर दिया गया है। इसे पहले जगनिवास कहा जाता था। यह काले और सफेद संगमरमर से बनी हुई है। यहां पर आप बढ़िया बगीचे और स्तंभों वाली छतें देख सकते हैं।
मानसून पैलेस
अगर आप उदयपुर जा रहे हैं तो एक बार आप 500 पहले जरूर घूम कर आएं। यह बांसडारा पहाड़ियों की चोटी पर बना है हुआ है।
फतेहसागर झील
यह झील पहाड़ी और वनों से गिरी हुई है। द्वारा पीछे पिछोला झील से जुड़ी हुई है। यह कृत्रिम झील एक नहर द्वारा पिछोला झील से जुड़ी हुई है।