Maotha Lake Boating: सर्दी का मौसम लगभग खत्म होने वाला है, जिसके बाद बसंत ऋतु आ जाएगी। बसंत के समय घूमने के लिए लोग खूब निकलते हैं और हरा भरा परिवेश देखकर आनंदित होते हैं। यही कारण है कि राजधानी जयपुर में पर्यटन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तरह - तरह के उपाय कर रहा है। इसी दिशा में आमेर को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टीनेशन बनाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। जयपुर के आमेर महल देखने जाने वालों के लिए खास इंतजाम किया जा रहा है। मावठे में श्रीनगर की डल झील में शिकारा बोटिंग जैसे खास आकर्षण वाली बोटिंग सुविधा शुरू होने वाली है।
कब से शुरू होगी शिकारा बोटिंग?
जानकारी के मुताबिक पर्यटक शिकारा वोटिंग श्रीनगर की डल झील में 20 फरवरी से दिखने लगेगी। इस बोटिंग में ग्रुप व परिवार के साथ करीब एक घंटे तक पानी के बीच रहकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। जहां आपको आमेर महल और आस-पास की पहाड़ियों के सौंदर्य देखने को मिलेगा। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक स्पीड बोटिंग के साथ ही 20 सीटर बोटिंग की सुविधा भी पर्यटकों को मिलेगी।
20 सीटर बोट में होगा ये खास इंतजाम
खास बात यह है कि 20 सीटर बोट में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए राजस्थानी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिससे एक और तो राजस्थान की ब्रांडिंग होगी वहीं दूसरी ओर स्थानीय कलाकारों को रोजगार भी मिलेगा। यही नहीं 20 सीटर बोट में पैक्ड राजस्थानी व्यंजन भी दिए जाएंगे। पर्यटन विभाग के सचिव के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध आमेर महल को देखने पूरी दुनिया से पर्यटक आ रहे हैं, जिनके लिए मावठे में बोटिंग और लाइट एंड साउंड शो जैसे खास आकर्षण बनाए जा रहे हैं।
4 सीटर से शुरू हो जाएगी बोटिंग
जानकारी के अनुसार 20 सीटर बोटिंग के अलावा 4 सीटर और पैडल बोट, हाई स्पीड बोटिंग जैसी अन्य सुविधाएं होंगी। हालांकि अभी तक किराया दर निर्धारित नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें...Rajasthan Weather : राजस्थान में आज बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया चेतावनी