Tourist Vehicle Entry Fee: जैसलमेर में नगर परिषद में 22 साल बाद नया फैसला किया है। आपको बता दें कि शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों पर यात्री कर लगेगा। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया है। जल्द ही इसे लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है यात्री कर के लिए जोधपुर रोड और बाड़मेर रोड पर दो टोल नाके बनाए जाएंगे क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा टूरिस्ट गाड़ियां जैसलमेर में एंट्री करती हैं। गाड़ियों की श्रेणी के मुताबिक 50 से 200 रुपए तक यात्री कर देना होगा।
प्रमुख रास्तों पर एंट्री पॉइंट बनाए जाएंगे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बसों पर ₹200, टेंपो ट्रैवलर पर ₹150, कार पर 50 से ₹100 टैक्स लगेगा। नगर परिषद आयुक्त लाजपाल सिंह सोढा का कहना है कि प्रस्ताव को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा मंजूरी मिल चुकी है। नगर परिषद ने दो प्रमुख रास्तों पर एंट्री पॉइंट बनाने का फैसला किया है। पहला जोधपुर रोड पर बनेगा। यहां से जयपुर,जोधपुर और बीकानेर से आने वाली ज्यादा टूरिस्ट गाड़ियां एंट्री करती हैं। वहीं दूसरा एंट्री गेट बाड़मेर रोड पर बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Honeymoon Places In Rajasthan: हनीमून के लिए परफेक्ट हैं राजस्थान की ये सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहें
यात्री कर लागू होने के बाद व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही नियमों और शुल्क से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।