Holi Travel Alert: होली के समय पर बाहर जाने वाले को सबसे ज्यादा समस्या ट्रेन की टिकट का कंफर्म नहीं होना होती है। वहीं इस समय में काफी ज्यादा लोग कन्फर्म ट्रेन टिकट होने का वेट कर रहे हैं। ऐसे में किसी की टिकट वेटिंग में है, तो कुछ लोग इस उम्मीद में है कि उन्हें ट्रेन की आरएसी टिकट ही मिल जाए। इस समय ज्यादातर लोग बार-बार मोबाइल पर पीएनआर स्टेटस चेक करते हैं। वहीं कुछ लोग निराश हो रहे हैं कि उनकी टिकट कंफर्म नहीं होगी। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा हर साल की तरह इस साल भी कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को उनकी सीट कंफर्म नहीं मिल रही हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे अपनी कंफर्म टिकट पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
आपको बता दें ट्रेन की टिकट कंफर्म करने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप उस ट्रेन के रूट में पड़ने वाले स्टेशन के टिकट सर्च करें। यह तरीका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जब आपके स्टेशन से फुल हो चुकी होती हैं तो रास्ते में कुछ स्टेशन ऐसे होते हैं जहां से यात्रियों ने टिकट बुक नहीं की होती है। उनका सफर बीच में ही खत्म हो जाता है इसलिए आगे की सीट खाली हो जाती है। तब आप किसी शहर से टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप किसी शहर से टिकट बुक कर रहे हैं और वहां से टिकट फुल है तो हो सकता है कि ट्रेन अगले बड़े जंक्शन से आपको कंफर्म सीट टिकट मिल जाए। कंफर्म टिकट का यह सबसे बेहतर तरीका है।
रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशन से टिकट बुक करें
इसका मतलब है कि अगर आप रास्ते में पड़ने वाले बीच के स्टेशन से टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, तो आपको एक स्टॉप से दूसरे स्टॉप तक सीट फुल होती हैं लेकिन बीच में किसी स्टेशन तक सीट कंफर्म हो जाती है। जैसे अगर आपने दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए टिकट बुक की है लेकिन आपको टिकट कंफर्म नहीं मिल पा रही है। ऐसे में अगर आप दिल्ली से पानीपत या अंबाला तक की टिकट बुक करेंगे तो आपको कंफर्म मिल जाएगी। ऐसे में आप आधा सफर ट्रेन से करने के बाद आप बाकी रास्ता बस या टैक्सी के जरिए पूरा कर सकते हैं।
एसी स्लीपर और फर्स्ट एसी जैसे कोच भी ट्राई करें
इसके साथ ही आप इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको स्लीपर में टिकट कंफर्म नहीं मिल रही है तो ऐसा नहीं है कि आपको किसी और कोच में कन्फर्म सीट नहीं मिलेगी। आप दूसरे स्टेशन से भी अलग-अलग खोज में टिकट चेक कर सकते हैं ऐसे में आप एसी स्लीपर और फर्स्ट एसी जैसे कोच भी ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में आपको किसी ने किसी कोच में ट्रेन की टिकट जरूर मिल जाएगी। वहीं आप टिकट बुक करने के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।