Bikaner Travel Guide: बीकानेर शहर रेड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको कई शानदार जगह मिल जाएंगी जो टूरिस्ट को अट्रैक्ट करती हैं। वहीं अगर यहां के स्वाद की बात करें तो यहां का खाना काफी फेमस है। वहीं अगर आप बीकानेर घूमने जाते हैं और यहां की टेस्टी चीजों का लुत्फ उठाएं बिना चले जाते हैं तो समझें कि आपका ट्रिप अधूरा है क्योंकि यहां पर कई स्ट्रीट फूड और पारंपरिक व्यंजन खाने को मिलते हैं। जिसका स्वाद आप काफी दिनों तक नहीं भूलेंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं बीकानेर के ऐसे फेमस फूड्स के बारे में जिसको आपको जरुर चखना चाहिए।
काजू किशमिश भरे दही बड़े
सबसे पहले हम बात करते हैं काजू किशमिश भरे दही बड़े की तो आपको बता दें कि आपने दही बड़े तो बहुत खाए होंगे लेकिन ऐसा दही बड़ा कभी नहीं खाया होगा। यहां का दही बड़ा एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार खाने को मांगे। यह मूंग और उड़द की दाल से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अंदर काजू और किशमिश की स्टफिंग होती है। जिसका स्वाद एकदम लाजवाब होता है। इसके लिए आप लक्ष्मण चैट हाऊस जरूर जाएं। यह बीकानेर की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है।
बीकानेर की फेमस छता वाली चुस्की
बीकानेर में ऐसी ही एक और खास खाने की चीज है। जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। बीकानेर की फेमस छत्ता वाली चुस्की। यह बहुत ही लाजवाब होती है। इसका डिजाइन काफी यूनिक होता है। यह आपको रेलवे स्टेशन के पास कहीं भी मिल जाएगी। यह दौलत का छत्ता के नाम से भी जानी जाती है।
यह भी पढ़ें- Best Markets: दिवाली के लिए बेस्ट हैं जयपुर की ये मार्केट, कम दाम में करें बेहतरीन शॉपिंग
डॉक्टर वाली कचौड़ी
बीकानेर में डॉक्टर वाली कचौड़ी भी काफी ज्यादा फेमस है। इसकी खास बात यह है कि आप इसे पैक करवा कर भी ले जा सकते हैं। जिसे आप स्टोर करके 8 से 10 दिन तक खा सकते हैं। यह जल्दी खराब भी नहीं होती है। इसे आप चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह दुकान आपको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के सामने मिल जाएगी। इस दुकान का नाम है बाबा कचौड़ी।