Rajasthan Monsoon Travel: ज्यादातर लोगों को घूमने का शौक होता है। वहीं मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। जहां एक तरफ हरियाली और ठंडी हवाएं ट्रिप को और भी मजेदार बना देती हैं। वहीं मानसून के मौसम में लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं। अगर आप जयपुर में रहते हैं और अपने दोस्तों के साथ एक मजेदार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आज मैं आपको राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहा हूं जो मानसून के मौसम के लिए बहुत ही बेस्ट हो सकती हैं। और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यहां तक पहुंचने के लिए आपको ज्यादा लंबा सफर भी तय नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

जोधपुर रोड ट्रिप
अगर आप इतिहास और कल्चर के शौकीन हैं, तो आप जयपुर से जोधपुर तक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। मानसून के मौसम में यहां का माहौल काफी सुहाना हो जाता है। ऐसे में आप रास्ते में ढाबे और रेस्टोरेंट में खाना खाकर भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप राजस्थान की संस्कृति का मजा ले सकते हैं। जोधपुर को “ब्लू सिटी” भी कहा जाता है। यहां जाकर आपको नीले रंग के घर और खूबसूरत पैटर्न देखने को मिलेंगे।

बीकानेर रोड ट्रिप
अगर आप राजस्थान की शाही विरासत को देखना चाहते हैं, तो आप बीकानेर जा सकते हैं। यहां आपको राजस्थान का इतिहास और पुराने महल देखने को मिलेंगे जो आपको काफी पसंद आएंगे। आपको बता दें कि जयपुर से बीकानेर जाते समय रास्ते में फतेहपुर भी पड़ता है, जहां आप पुरानी हवेलियों को देख सकते हैं।

रणथंभौर ट्रिप
अगर आप नेचर लवर हैं, तो यह जगह आपके लिए बहुत ही बेस्ट है। मानसून के मौसम में यहां हरियाली काफी ज्यादा होती है। यहां जाकर आप रणथंभौर नेशनल पार्क और किले जैसी जगहों का आनंद ले सकते हैं।