Best Markets: दिवाली के आते ही मार्केट में रौनक बढ़ जाती है। वहीं जयपुर खरीदारी के लिए बाकी जगह से काफी ज्यादा बेहतर मानी जाती है। यहां आपको कई पारंपरिक बाजार मिल जाएंगे जो कि काफी फेमस भी हैं। जयपुर में कई ऐसी मार्केट हैं जहां आपको तरह-तरह की खूबसूरत और अच्छी चीजे मिल जाएंगी। ऐसे में आप अगर दिवाली के मौके पर जयपुर में खरीदारी करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आज हम आपको कुछ मार्केट के बारे में बताएंगे जो कि बहुत फेमस हैं और यहां पर आपको कम दाम में अच्छी चीजें भी मिल जाएंगी। तो चलिए जानते हैं इन मार्केट के बारे में।

जौहरी मार्केट

यहां आपको पारंपरिक कुंदन के आभूषण और दिवाली के लिए कई यूनीक चीज मिल जाएंगी। वहीं यह मार्केट आभूषणों के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां आप पारंपरिक ज्वेलरी देखकर काफी हैरान रह जाएंगे।

नेहरू बाजार

अगर आप अच्छे कपड़े बैग और दिवाली के मौके पर गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे बेस्ट मार्केट है यहां आपको रंग बिरंगी डिजाइन और बेहतरीन शॉपिंग के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। यहां आप मोलभाव करके अपने लिए बेस्ट चीज खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- General Coach Train: रेलवे ने चलाई जयपुर–भिवानी स्पेशल ट्रेन, आज से होगी शुरू

गौरव टावर
यह शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। यहां आपको खरीदारी के साथ-साथ खाने पीने की भी कई विकल्प मिलेंगे।गौरव टावर में एक ही छत के नीचे आपको सब कुछ बेस्ट मिल जाएगा। यहां आपको कई ब्रांड मिल जाएंगे। जैसे कि बाटा, वुडलैंड आदि अगर आप डिजाइनर कपड़े और एथेनिक चीज खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह होगी।