Four Lane Road Rajasthan Haryan : अलवर और गुरुग्राम के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही इस रूट पर सफर पहले से कहीं तेज और सुरक्षित हो सकेगा, क्योंकि दोनों राज्यों की एजेंसियां मिलकर सड़क को फोरलेन में बदलने की दिशा में काम कर रही हैं। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी और ट्रैफिक दबाव के साथ दुर्घटनाओं में भी गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल कुछ हिस्सों में निर्माण की तैयारी चल रही है, जबकि बाकी के लिएl योओललजना अंतिम चरण में

राजस्थान और हरियाणा करेंगे निर्माण कार्य

दो हिस्सों में बांटकर इस परियोजना के लिए काम किया जाएगा। बगड़ तिराहे से नौगांवा तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। जो राजस्थान क्षेत्र का है। हरियाणा क्षेत्र में नूंह से गुरुग्राम तक के हिस्से को फोरलेन बनने का भी काम शुरू किया जाएगा। 

दुर्घटनाओं में कमी और बेहतर कनेक्टिविटी की उम्मीद

इन मार्गो पर वाहनों का अधिक दबाव होने के कारण लगातार हादसे होते रहते हैं। जनता गुरुग्राम वाले इलाकों में हादसा देखना पड़ता था। फोरलेन बनने के बाद यातायात का दबाव कम होगा। जिसे दुर्घटना में कमी आएगी। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिले और आवागमन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़े...Rajasthan Tourism: घूमने के लिए परफेक्ट है राजस्थान का यह शहर, एक बार जरूर करें विजिट