IPL 2026: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है जो कि आईपीएल 2026 का 34वा मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच को लेकर के फैंस में काफी उत्साह है और इसका कारण यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार कर रही है। वहीं गुजरात टाइटंस भी अपना पिछला मुकाबला हार कर रही है।
वर्तमान प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए जीत की पटरी पर लौट के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। गुजरात टाइटंस की टीम 6 मैचों में तीन जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 6 मैचों में चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। ऐसे में देखने वाली बात होगी आज कौन सी टीम बाजी मारती है। अगर आरसीबी ने आज बाजी मारी तो वह अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स को पीछे धकेल कर खुद दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम भी टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
RR और DC के खिलाफ RCB को मिली हार
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम को होम क्राउड का सपोर्ट मिलने वाला है। वैसे भी आरसीबी इस सीजन काफी मजबूत दिख रही है, सिर्फ एक राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी को हार मिली, इसके अलावा बाकी सभी चार मुकाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की है। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम भी शुभमन गिल की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
यह मैच आज शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला है, जिसके लिए टॉस शाम 7:00 होगा और चुकी यह स्टेडियम बेंगलुरु का चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम है तो यह भी लाजमी है कि आरसीबी और विराट की शोर से पूरा स्टेडियम गूंजने वाला है।