Team India: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की T20 टीम का चयन हो गया है। कल यानी 6 जून को टीम सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के स्क्वायड का अनाउंस कर दिया। सबसे कमाल की बात रही कि इस टीम में वैभव सूर्यवंशी को एंट्री मिल चुकी है, जबकि श्रेयस अय्यर को कप्तान चुना गया है, लेकिन जिस पर सबसे ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं कि इस टीम में आरसीबी के खिलाड़ी क्यों नहीं है।
रजत पाटीदार को नहीं चुने जाने पर महाभारत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने न सिर्फ अपनी कप्तानी में आरसीबी को बैक टू बैक ट्रॉफी जिताई, बल्कि इस सीजन उनके बल्ले से भी करीब 200 के स्ट्राइक रेट से 500 से ज्यादा रन निकले। ऐसा लग रहा था कि रजत पाटीदार को टीम इंडिया का अगला T20 कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन बावजूद इसके कप्तान बनने की बात तो छोड़िए, उन्हें टीम में जगह तक नहीं मिली। इसके बाद यह सवाल खड़े हो रहे हैं की टीम सिलेक्टर आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ यह पक्षपात क्यों कर रहा है।
भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं मिली टीम में जगह
रजत पाटीदार के अलावा देवदत्त पट्टिकल ने भी गजब की बल्लेबाजी की लेकिन बावजूद इसके देवदत्त पड्डिकल को T20 टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। इसके बाद अब यह सवाल खड़े होने लगे हैं कि आरसीबी के खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी आखिर क्यों किया जा रहा है। वहीं जब हम गेंदबाज की तरफ जाते हैं, तो इस टीम में हर्षित राणा का सिलेक्शन हुआ है। जिन्होंने की कुछ खास नहीं किया, वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ही तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने आईपीएल 2026 में कमाल कर दिखाया।
आरसीबी के फैंस में भारी नाराजगी
अपनी रफ्तार और स्विंग से आरसीबी को ट्रॉफी दिलाने के बावजूद भुवनेश्वर कुमार का भी सिलेक्शन टीम में नहीं किया गया है। इसको लेकर आरसीबी के फैंस खासा नाराज हैं और बीसीसीआई पर टीम सिलेक्टर पर और हेड कोच पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है।