rajasthanone Logo
Vipreet Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 अक्टूबर यानि कल गुरु उच्च होकर विपरीत राजयोग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vipreet Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुरे ब्राम्हांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है, जिसमें सभी देवताओं का गुरु बृहस्पति ग्रह को कहा जाता है। आपको बता दें कि इस साल देवताओं के गुरु अतिचारी चाल से चल रहे हैं। इस साल गुरु बृहस्पति एक साल में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। जिसमें किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग बनाएंगे। ग्रहों के साथ संयोग बना कर शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण करेंगे। 

आपको बता दें कि गुरु बृहस्पति 18 अक्टूबर से लेकर 5 दिसंबर तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। उसके बाद 2 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक और फिर 25 जनवरी 2027 से 26 जून 2027 तक वे पुन: कर्क राशि में गोचर करेंगे। गुरु ग्रह का ये बदलाव असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से देखने को मिलने वाला है। वहीं गुरु की राशि मीन में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है।

ऐसे में शनि और गुरु के साथ संयोग करके विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। आपको बता दें कि गुरु और शनि के विपरीत रागयोग का निर्माण करने से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। तो आज इस खबर में उन लक्की राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों की कुंडली में शनि ग्रह छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में विराजमान है। इसके साथ ही गुरु सिंह राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में सिंह राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिल रही है। आपको बता दें कि इस दौरान सिंह राशि वालों की बड़ी कमायाबी मिल सकती है। साथ ही साथ जीवन में चल रही सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सेहत से संबंधित आने वाली परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं। पैतृक संपति से धन का लाभ होगा। 

धनु राशि

शनि और गुरु के संयोग से धनु राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस समय आपको अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। साथ ही साथ अच्छा स्वास्थ्य भी रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आय में भी वृद्धि होने के संकेत है, जिससे घर में खुशहाली बनी रहेगी। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि-गुरु का विपरीत राजयोग लकी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि आपके छठे भाव में वक्री अवस्था में है और गुरु की बात करें तो गुरु 10वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में तुला राशि वालों को अपार धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही साथ जीवन से सारी परेशानियां खत्म होने की कगार पर भी है। जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Budh Gochar: दिवाली के 4 दिन बाद इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बनाएंगे करोड़पति

5379487