Jodhpur DJ Rural Court Bomb Threat : राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इस बार डीजे ग्रामीण कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सतर्क हो गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अदालत की कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। आए दिन लगातार देश में कहीं ना कहीं ईमेल के जारी बम ब्लास्ट करने की धमकी दी जा रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट की कार्यवाही स्थगित
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो भी कोर्ट के न्यायिक कार्य है उसको 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जैसे ही सूचना मिले तत्काल पुलिस कोर्ट रूम परिसर पहुंची और कोर्ट रूम को घेर लिया ताकि कोई भी खतरे से निपटा जा सके।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने की जांच
कोर्टरूम परिसर में डॉग स्क्वायड और निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने कोर्ट रूम परिसर का चप्पा चप्पा छाना । इसके अलावा को परिसर के आसपास के जगहों की भी तलाशी ली गई।
अब तक नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
तलाशी के दौरान सुरक्षा एजेंसी को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़े...Jodhpur News : दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु सुरक्षित भारत लौटे, परिवारों ने ली राहत की सांस









