rajasthanone Logo
Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्म फल दाता व्यक्ति के कर्मों के अधार पर फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि 20 जनवरी 2026 तक शनि कुछ राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शुभ फल प्राप्त होते हैं, जबकि बुरे कर्म करने वालों को दंड या अशुभ फल प्राप्त होते हैं।

ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। कर्मफल दाता शनि हर ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और विशिष्ट समय पर नक्षत्र भी बदलते हैं। वर्तमान में शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि का नक्षत्र परिवर्तन 3 अक्टूबर को हुआ था और यह 20 जनवरी 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेगा। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी बृहस्पति है। शनि का बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा। जानिए शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में रहने से किन राशियों को शुभ फल प्राप्त होंगे।

1. कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि के संकेत हैं।

2. तुला राशि

शनि का बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर तुला राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आप इस दौरान धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे, लेकिन अति करने से बचें। पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत बनेंगे। आप लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

3. कुंभ राशि

शनि का बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। आप जीवन में सुख और शांति का अनुभव करेंगे। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ जीवन में स्थिरता लाएगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- Sharad purnima Moonrise time: शरद पूर्णिमा के दिन कब निकलेगा चांद, जानें शुभ टाइम और अर्घ्य देने के लाभ

5379487