rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राज्य में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में फसलों को नुकसान पहुंचने की आंशका जताई जा रही है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राज्य में एकबार फिर से मौसम के मिजाज बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान के कई जिलों में बारिश और ओला वृष्टि देखी गई।  ऐसे में सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार कम होती हुई दिखाई दी।

फसलों को नुकसान पहुंचाने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को 12 जिलों में आंधी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। वहीं अगर बीते दिन की बात करें तो कई जगहों पर तेज बारिश हुई तो कहीं पर हल्की बूंदाबादी देखने को मिली। ऐसे में ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचाने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद से सर्दी का असर और बढ़ गया है। वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो कोटा का 14 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भरतपुर, दोसा, जयपुर और अलवर जिले में दिन भर बादल छाए रहे। ऐसे में ठंड का एहसास लगातार बना रहा।

फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ ही 3 फरवरी और 4 फरवरी को कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा सुबह-शाम सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वह सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलाएं और फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि इस साल फरवरी में तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है, जिससे तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना रहेगा।

5379487