rajasthanone Logo
Hartalika Teej 2025: यदि सुहागन महिलाएं तीज का व्रत रख रही हैं तो इस दिन आपको इन चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। तो आइए इस खबर में उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर यदि सुहागन महिलाएं व्रत रख रही हैं तो उन्हें खास चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। यदि आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपको माता पार्वती के साथ महादेव का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही साथ अखंड सौभाग्यवती और दांपत्य जीवन में खुशहाली का भी वरदान मिलेगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं आखिर तीज पर सुहागिन महिलाओं को किन किन चीजों का दान करना चाहिए।

हरतालिका तीज पर करें इन चीजों का दान

सबसे पहला वो चीज है सिंदूर और सौभाग्य की सामग्री, जैसे बिंदी, चूड़ी, बिछिया, पायल, कंघी और काजल ये सब चीजें दान कर सकती हैं। इन सब चीजों का दान करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।

श्रृंगार की वस्तुओं का करें दान

इसके साथ ही श्रृंगार की भी वस्तुएं दान कर सकती हैं। क्योंकि श्रृंगार की वस्तुएं दान करने से माता पार्वती बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होती है। और जीवन में सुख-समृद्धि रहने का आशीर्वाद भी देती है।

पान और सुपारी का करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं पान और सुपारी का भी दान कर सकती हैं। इसे दान करने से रिश्तों में मिठास आती है और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है।

वस्त्र और मौसमी फलों का करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप जरूरतमंदों को वस्त्र और मौसमी फल का दान करते हैं तो यह भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। खासकर हरतालिका तीज के दिन हरे रंग के कपडे या हरी चुनरी का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन इन चीजों का दान करने से तीज के व्रत का पुण्य और भी अधिक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना भगवान जी हो जाएंगे नाराज

5379487