rajasthanone Logo

Rajasthan Weather New: राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मानसून सुस्त नजर आया है, जिससे लोगों को अभी भी मुनसूनी बारिश का इंतजार है। हालांकि आज यानि बुधवार से  मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा, जिससे प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे फिर सक्रिय हो रहा है। पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

5379487