rajasthanone Logo

Rajasthan News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राजस्थान रोडवेज से एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर आ रही है। अगर आप भी परीक्षा देने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नियमों में हुए इस बड़े बदलाव को ध्यान से सुन लीजिए।

अब सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाने भर से रोडवेज बसों में फ्री सफर नहीं मिलेगा। रोडवेज प्रशासन के नए नियमों के मुताबिक, अब अभ्यर्थियों को परीक्षा से 36 घंटे पहले ऑनलाइन सत्यापन यानी वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।

याद रखिए, परीक्षा से 36 घंटे पहले की यह समय सीमा खत्म होते ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पोर्टल अपने आप बंद हो जाएगा। इसके बाद किसी भी नए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपका रोल नंबर रोडवेज की ईटीआईएम मशीन प्रणाली से सिंक यानी जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद ही आपको बस में मुफ्त टिकट जारी हो सकेगा।

5379487