Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर एनर्जी ड्रिंक्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जयपुर में स्टिंग पर बड़ी कार्रवाई के बाद अब अजमेर के पुष्कर रोड़ के गोदाम से नामी ब्रांड रेड बुल की 2,293(तिरानबे) कैन जब्त कर सीज करने की कार्रवाई की। इसमें रेड बुल सहित केचप व लीची ज्यूस के सेंपल भी लिए गए है। अजमेर में पिछले दो दिनों के भीतर अब तक कुल 12 हजार से अधिक प्रतिबंधित और भ्रामक ड्रिंक्स जब्त की जा चुकी हैं।







