rajasthanone Logo

Jaipur News: जयपुर दुनिया के 20 टॉप कला-सांस्कृतिक शहरों में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाला जयपुर देश का एकमात्र शहर है। यह रैंकिंग लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम आउट की ओर से 19 जून को जारी की गई। टाइम आउट की ग्लोबल रैंकिंग में पहले स्थान पर लंदन रहा, जबकि जयपुर को 18वीं रैंक मिली।

जयपुर ने अपनी सांस्कृतिक विरासत ऐतिहासिक धरोहरों और जीवंत सांस्कृतिक आयोजनों के दम पर दुनिया के प्रमुख शहरों के बीच जगह बनाई। यह उपलब्धि न केवल जयपुर बल्कि राजस्थान और देश के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।

5379487