rajasthanone Logo
Rajasthan New Weather Alert: राजस्थान के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आपको बता दें कि श्रीगंगानगर का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

Rajasthan New Weather Alert: राजस्थान के अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आपको बता दें कि श्रीगंगानगर का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, यह जानकारी प्राप्त की गई है। विभाग ने बताया कि पिलानी में 45.3 डिग्री, फलौदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री, बाड़मेर में 43.4 जैसलमेर में 43.6 डिग्री और जयपुर में दिन के समय 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकास जिलों में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राजस्थान मौसम विभाग के अधिकरियों का कहना है कि पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आने वाले दिनों में लू और गर्म रातों की स्थिति रहने की संभावना है। 

इसके साथ ही अगले 2 से 3 दिनों में पश्चिमी उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

रात में भी बढ़ेगा तापमान

जयपुर मौसम विभाग के निदेशक का कहना है कि पिछलने 2 से 3 दिनों से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अभी उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ज्यादा से ज्यादा तापमान 45 डिग्री से सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीज में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Development Update: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, अगस्त 2026 तक चलेंगी 500 ई-बसें

5379487