rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटो में कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। आपको बता दें कि राज्य में सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में करीब 25mm बारिश दर्ज हुई है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटो में कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई है। आपको बता दें कि राज्य में सर्वाधिक बारिश नोखा, बीकानेर में करीब 25mm बारिश दर्ज हुई है। वहीं कहीं पर अतिवृष्टि होने से फसल भी चौपट हो गई है। अधिकांश क्षेत्रों में तोअधिकतम तापमान सामान्य से 2-8 डिग्री नीचे रिकॉर्ड हुआ है।

राजस्थान के कुछ भागों में जारी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र जैसे भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में पश्चिमी विक्षोभ जारी रहेगा। इसके अलावा अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं पर बैक टू बैक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आज और कल यानी 22 मार्च को भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान में कुछ वृद्धि हो सकती है या फिर 2-4 डिग्री नीचे भी जा सकता है।

सीएम भजनलाल ने दिए हैं ये निर्देश

बारिश और अतिवृष्टि के कारण किसानों को हुए नुकसान के आकलन में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजलाल शर्मा ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वेक्षण कराने के लिए भेजा है और जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Bharatpur News: BDA करने वाला है सबसे बड़ा बुलडोजर कार्रवाई, इन 5 सड़कों के आसपास के अतिक्रमण हटाए जाएंगे

5379487