rajasthanone Logo
Jodhpur Female Hostel: जोधपुर में प्राइवेट व सरकारी क्षेत्र में नौकरी कर रही महिलाओं के लिए जेडीए की ओर से 6 करोड़ की लागत से विवेक विहार में 5 मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। एक साल के अंदर में इस हॉस्टल को बनाकर तैयार किया जाएगा।

Jodhpur Female Hostel: जोधपुर में प्राइवेट व सरकारी क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के लिए विवेक विहार में 5 मंजिला हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। 6 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल के लिए जेडीए द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता को 1 हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन कर दिया गया है। 

25 कमरों का किया गया जाएगा निर्माण 

शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए बनने जा रहे इस हॉस्टल में कुल 25 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कृषि विपणन विभाग को नोडल एजेंसी का भी गठन किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा हॉस्टल के लिए टेंडर निकालने की भी तैयारी की जा रही है। 

ये भी पढ़े:- Jaipur Traffic Police: एमवी एक्ट के तहत जयपुर में जब्त हुए 6 हजार से ज्यादा वाहन, 7 दिन में ना छुड़ाने पर होंगे नीलाम

इस सुविधाओं को महिलाओं को मिलेगा लाभ 

इस हॉस्टल में महिलाओं को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। बता दें कि कामकाजी महिलाओं को उचित दर पर रहने व खाने पीने की सुविधाएं भी दी जाएगी। इसमें महिलाओं को पढ़ने के लिए एक लाइब्रेरी व खाने के लिए डाइनिंग हॉल भी होगा। एक साल के अंदर में इस हॉस्टल को बनाकर तैयार किया जाएगा। 

मनोरंजन के लिए टीवी सेट की सुविधा 

इसके अलावा महिलाओं के मनोरंजन के लिए बड़े टीवी सेट भी लगाए जाएगें। इसके साथ ही खेलों की सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। वहीं मॉर्निंग वॉक के लिए भी पार्क का निर्माण किया जाएगा। 

मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन 

इस हॉस्टल में महिलाओं को मेरिट के आधार पर एडमिशन मिलेगा। साथ ही छोटे बच्चों को रखने के लिए महिला केयरटेकर भी नियुक्त किए जाएगी। कृषि विपणन विभाग के एक्सईएन महेंद्र बोरावड़ ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से बजट का आवंटन हो गया है। टेंडर पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हॉस्टल बन जाने के बाद इसकी जिम्मेदारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को सौंप दी जाएगी।

5379487