rajasthanone Logo
Jaipur Cylinder Blast: विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रात 7:45 बजे सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Jaipur Cylinder Blast: जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में आज शाम यानी शनिवार को एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की खबर सामने आई है। वहीं सिलेंडर फटने का धमाका इतनी जोरदार था कि फैक्ट्री के ऊपर टीन शेड उड़ गया और एक दीवार भी गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिलेंडर ब्लास्ट में एक व्यक्ति के जान गंवाने की खबर सामने आई है। वहीं हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने का काम किया जाता है

सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। फिलहाल  विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है। आपको बता दें कि विश्वकर्मा के रोड नंबर 17 पर करणी विहार कॉलोनी में स्थित एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने का काम किया जाता है। जहां रात तकरीबन 7:45 बजे सिलेंडर भरे जा रहे थे। तभी एक सिलेंडर फट गया।

फैक्ट्री संतोष गुप्ता नाम के शख्स की बताई जा रही है

ऐसे में डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि हादसे में झारखंड निवासी मुन्ना राय की मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री के मैनेजर विनोद गुप्ता निवासी मुरलीपुरा और शिबू उर्फ अनुभव निवासी झारखंड घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही बताते चलें कि यह फैक्ट्री संतोष गुप्ता नाम के शख्स की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

5379487