Jaipur Time Bank: कहा जाता है एक बार समय बीत जाए तो कभी वापस नहीं आता। लेकिन जयपुर के एक बैंक में समय को जमा किया जा रहा है। दो रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने मिलकर इस अनोखी सेवा को शुरू किया है। इस बैंक में लोग पैसे नहीं बल्कि अपना समय जमा करवाते हैं और जरूरत पड़ने पर वापस निकाल लेते हैं।
अब तक 10 हजार से ज्यादा घंटे हो चुके हैं जमा
टाइम बैंक और इंडिया को शुरू हुए 8 साल बीत चुके हैं। साथ ही अब तक इसमें 10,000 से ज्यादा घंटे जमा कराए जा चुके हैं। 60 से 80 साल के बुजुर्गों ने इस बैंक में अपना सबसे ज्यादा समय जमा किया था। अब जब भी किसी को समय की जरूरत होती है, वह इस बैंक से अपना जमा किया हुआ समय निकाल सकता है। जब भी किसी को अकेलापन हो, जरूरत हो या कोई बीमारी हो तो, वह इस सुविधा का लाभ ले सकता है।
दो रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों ने शुरू की थी सेवा
इस टाइम बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआत दो रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, अनिल खोसला और प्रबोध चंद्र ने की थी। इस अनोखी सेवा की शुरुआत 8 साल पहले की गई थी। अब इस बैंक के 7,000 से ज्यादा मेंबर बने हुए हैं। इस बैंक को अलग अलग स्थानों पर टाइम बैंक ऑफ इंडिया के नाम से पुकारा जाता है।
मुद्रा के रूप में समय होता है जमा
यह बैंक सामुदायिक और सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है। बैंक बुजुर्गों, पेंशनधारकों और कमजोर व्यक्तियों की मदद करता है। यह एक सामुदायिक परियोजना है, जो टाइम बैंक ऑफ इंडिया के नियमों और सिद्धांतों पर कार्य करता है। लोग अपना घरेलू कामों, विशेष कौशल देने और दैनिक कार्यों जैसी सेवाएं देकर समय देते हैं। यहां पर सदस्य बिना किसी मुद्रा के लेन देन के आपसी सहयोग की भावना से मदद करते हैं।
मेंबरशिप कैसे मिलेगी
यह बैंक सदस्य बनने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं मांगता है, बल्कि यह बैंक संस्थापकों की पेंशन से चलता है। यह बैंक पूरी तरह भरोसे और दृढ़ संकल्प पर चलता है। बैंक की मेंबरशिप के लिए आवश्यक है कि गोपनीयता, पारदर्शिता और तकनीक का बहुत ध्यान रखा जाए। सदस्यों का KYC होना अनिवार्य होता है। बैंक के लिए 109 एडमिन काम कर रहे हैं। बैंक की वेबसाइट और ऑनलाइन अप्रूवल की सुविधा भी सदस्यों को दी जा रही है। इस टाइम बैंक ऑफ इंडिया के सबसे ज्यादा 2,582 मेंबर राजधानी जयपुर में हैं।
अन्य शहरों में भी हो रहा है बैंक का विस्तार
अन्य राज्यों की सरकारी भी इस बैंक के साथ काम कर रही हैं। आंध्रप्रदेश सरकार के साथ भी यह बैंक काम कर रहा है। बैंक के ट्रस्टी की नजरें अब बैंक को ओर ज्यादा विस्तार करने की हैं। आगरा, पुणे, चंडीगढ़, हैदराबाद और ग्वालियर में बैंक के विस्तार किए नई टीमें गठित की गई हैं। देहरादून विश्वविद्यालय के 46 स्टूडेंट्स ने भी बैंक में इंटर्नशिप की थी।
यह भी पढ़ें -