rajasthanone Logo
Power Cut: उदयपुर में सोमवार को 7 घंटे बिजली बंद रहेगी। वहीं तीतरड़ी समेत कई कॉलोनियों में सप्लाई बाधित होगी। चेक करें लिस्ट।

Power Cut: उदयपुर में सोमवार को तीतरड़ी और आस-पास की कई कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी। मेंटेनेंस काम के चलते यह बदलाव किया गया है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार-शहर के बिलिया जीएसएस एरिया के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख इलाकों में पावर सप्लाई बंद रखी जाएगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक यानी कुल सात घंटे के लिए प्रभावी रहेगी।

इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली

बिलिया, रातापार, स्नेह विहार, पार्श्वनाथ विहार, अंबाफला और जयश्री कॉलोनी 1, 2, 3 में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही ब्रह्मपुरी, गोकुल विलेज, आरकेपुरम, उपला फला, गणेश कॉलोनी, ठाकर दाता और श्रीनाथ कॉलोनी 1 और 2 के लोगों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Diwali Traffic Plan: जयपुर में जाम से मिलेगी राहत, दिवाली से पहले पुलिस का 2 महीने का ट्रैफिक एक्शन प्लान तैयार

इसके अलावा जोशियों की मगरी, तीतरड़ी और आरएसजी कॉम्प्लेक्स जैसे इलाके भी इस शटडाउन के दायरे में रहेंगे। बिजली विभाग ने लाइन में जरूरी सुधार और मेंटेनेंस कार्यों के चलते यह कदम उठाया है।

5379487