rajasthanone Logo
Udaipur Power Cut: उदयपुर के 30 से ज्यादा इलाकों में 23 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी। आइए जानते हैं किन इलाकों में नहीं आएगी बिजली।

Udaipur Power Cut: उदयपुर के 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली निगम की ओर से 23 जुलाई को पावर कट रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता गिरीश मारीवाला ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस के चलते बिजली बंद रहेगी।

इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

मालियों की होटल, कोका कोला फैक्ट्री, चिकलवास गांव, चिकलवास बस स्टैंड, पालड़ी रोड, रंगा स्वामी कॉलोनी, कृष्णा विहार, कॉर्पोरेट चैनल, हाथीदरा, लियो का गुड़ा, राती तलाई, ग्रेटर कैलाश नगर, टीबी हॉस्पीटल चौराहा, उपली बड़ी, बड़ी तालाब, पालड़ी, कटारा, टाइगर हिल, तहसील, पुलिस अन्वेषण भवन, स्वच्छ ऑफिस, अचार फैक्ट्री, अग्रवाल नमकीन क्षेत्र, पालड़ी रोड, वृन्दावन फार्म, नारायण सेवा संस्थान, एडवेंट कॉलेज, मिराज फैक्ट्री, रॉयल रिट्रीट, बड़ी गांव, मोया चौराहा, आरके हाउस, आरा मशीन, बड़ी रोड, बीआरबी आर्ट्स, हवाला रोड।

यह भी पढ़ें- RPSC Update: आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 24 जुलाई तक करें करेक्शन, 500 रुपये शुल्क

बिजली निगम ने बताया कि यह पावर कट नियमित रखरखाव कार्य के तहत किया जा रहा है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारु और निर्बाध बनी रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें।

5379487