rajasthanone Logo
Udaipur Power Cut: उदयपुर के इन इलाकों में 5 घंटे पावर कट रहेगा। आइए जानें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट।

Power  Cut: उदयपुर शहर में विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते शनिवार, 26 सितंबर को कई क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता (एचटीएम) गिरीश मारीवाला ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कई इलाकों में पावर कट रहेगा। इससे शहर की कई आवासीय कॉलोनियों, व्यावसायिक क्षेत्रों और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। आइए जानते हैं किन जगहों पर बिजली नहीं आएगी।

जानें कौन से इलाके प्रभावित होंगे

नाकोड़ा नगर, नाकोड़ापुरम, सौभाग्य नगर, ग्रीन पर्ल, नाकोड़ा नगर-2, जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल, जनकपुरी, धोली मगरी और पेसिफिक कॉलेज क्षेत्र, यशवंत विहार, आयन डिजिटल, वैशाली नगर, मेगा आवास, रघुकुल हिल्स, रॉयल ऑर्किड, आर्ची रॉयल सिटी, राजीव गांधी पाठशाला और गोरक्य माता क्षेत्र, बाबेल जी की प्लानिंग, माउंट व्यू 100 फीट रोड, रकमपुरा और इनसे जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: जेएलएन अस्पताल में पहली बार ई-3 पित्त नली की चोट का हुआ लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन

ऐसे में विभाग द्वारा सलाह कि लोग समय रहते अपना काम निपटा लें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं कार्य पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।

5379487