rajasthanone Logo
Udaipur-Delhi Train News: : रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन में उदयपुर-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। आइए जानते है ट्रेन का रूट और इससे जुड़ी तमाम जानकारी।

Udaipur-Delhi Train News: रेलवे त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (6 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को चलेगी। 

आपको बता दें कि ट्रेन उदयपुर सिटी से रात 9:15 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक (6 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली सराय से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन अलसुबह 4 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। 

बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 गार्ड डिब्बा एवं 1 पावरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

5379487