rajasthanone Logo
Rajasthan Government Job: रेलवे में 12वीं पास युवाओं के लिए 1,688 पदों पर भर्ती निकली है। आइए जानते हैं आवेदन की अंतिम तिथि और पूरी जानकारी।

Rajasthan Government Job: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने बुधवार को एनटीपीसी यूजी के 1,688 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। इन पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इस भर्ती के साथ रेलवे में इस साल अब तक सात भर्तियों में कुल 27,622 पदों के अवसर सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 11,127 पद सहायक लोको पायलट (एएलपी) के हैं। इसके अलावा स्टेशन मास्टर के करीब 1,200 पदों सहित अन्य भर्तियां भी प्रस्तावित हैं। आरआरबी अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नई भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए है।

12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी के अवसर

रेलवे में कुल 27,622 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें सहायक लोको पायलट के 11,127 पद शामिल हैं, जिनकी पहली परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए अक्टूबर में परीक्षा आयोजित की गई। जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट (डीएमएस) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के 3,993 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं, एनटीपीसी स्नातक स्तर के 3,548 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है। 

1,688 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैरामेडिकल के 590 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों के लिए परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित की गई। इसके अलावा, एनटीपीसी 12वीं स्तर के 1,688 पदों के लिए आवेदन 13 नवंबर तक किए जा सकते हैं। 

5379487