rajasthanone Logo
Rajasthan Education News: विभाग शिक्षकों और विद्यालयों के लिए 80,682 टैबलेट खरीदेगा। वहीं साथ में तीन साल की वारंटी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

Rajasthan Education News: स्टार योजना के तहत शिक्षकों और विद्यालयों को दिए जाने वाले टैबलेट ढाई साल से अटके हुए थे। वहीं अब शिक्षा विभाग द्वारा इनकी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने कुल 80,682 टैबलेट खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। इनमें 59,646 टैबलेट शिक्षकों और 21,036 विद्यालयों के लिए खरीदे जाएंगे। टेंडर की शर्तों के अनुसार टैबलेट में कम से कम 8.5 इंच की स्क्रीन, एंड्रॉयड 13 या इससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होना जरूरी है। प्रत्येक टैबलेट के साथ चार्जर और तीन साल की वारंटी भी मिलेगी। 

शिक्षा विभाग ने शुरू की खरीद प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टैबलेट में तकनीकी खराबी आने पर जिला स्तर पर मरम्मत की व्यवस्था करनी होगी। आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने की योजना अभी अटकी हुई है। 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अब भी टैबलेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। टैबलेट में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (एमडीएम) सॉफ्टवेयर अनिवार्य होगा। इसके लिए तीन साल का लाइसेंस देना होगा। इस सिस्टम से विभाग डिवाइस को दूर से मैनेज कर सकेगा और जरूरत पड़ने पर सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकेगा। टैबलेट चालू होने पर सरकारी शिक्षा विभाग का लोगो दिखेगा। इसे दूर से बदलने की सुविधा भी होगी।

जानें क्या है स्टार योजना 

स्टार्स (स्ट्रेंथनिंग टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता  विभाग की विश्व बैंक समर्थित केंद्र प्रायोजित योजना है। इसका उद्देश्य विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों तथा शिक्षा प्रशासन एवं प्रबंधन में सुधार करना है। टैबलेट में 4जी/ एलटीई कनेक्टिविटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 या इससे बेहतर तकनीक और कम से कम 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। फ्रंट कैमरा कम से कम 5 मेगापिक्सल का और प्रोसेसर ऑक्टाकोर होना चाहिए।

5379487