rajasthanone Logo
Brides Found Dead: शादी से पहले ही दो जिंदगियां बुझ गईं। जोधपुर में आज बारात आने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दो सगी बहनों की मौत हो गई। आईए जानते हैं पूरी खबर।

Brides Found Dead: जोधपुर में बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। जहां शादी वाले दिन दो दुल्हनों की मौत हो गई। आज ही दोनों सगी बहनों की शादी होने वाली थी। वहीं रात करीब 12:00 बजे दोनों अपने कमरे में सोने चली गईं और सुबह 4:00 बजे उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन दोनों को निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और वह मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। आपको बता दें कि यह मामला सूरसागर थाना क्षेत्र के मणाई गांव का है। एडीसीपी पश्चिम रोशन मीणा ने बताया की मणाई गांव के रहने वाले दीप सिंह की बेटियां शोभा सिंह उम्र 25 साल और विमल सिंह उम्र 23 साल की मौत हुई है। दोनों की शादी तय थी और आज के दिन ही शादी होने वाली थी। बताया जा रहा है कि दोनों बहने निजी स्कूलों में पढ़ाती थीं। 

अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया

वहीं डीसीपी मीणा ने बताया कि शादी वाले घर में शुक्रवार देर रात तक बिंदोली कार्यक्रम चला था। वहीं रात करीब 12:00 बजे दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह 4:00 बजे दोनों की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजन ने जोधपुर के निजी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया और परिजन शव को लेकर घर आ गए। वहीं घटना की जानकारी दोनों दुल्हनों की मां ने करीब 5:00 बजे अपने भाई जसवंत सिंह को दी। वहीं जसवंत सिंह ने रिश्तेदारों और पुलिस को इस बारे में सूचित किया और सुबह 6:00 बजे पुलिस मणाई गांव पहुंची। जहां परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, जिसे पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मार्च्यूरी में भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

यह भी पढ़ें- JLN Hospital Update: जेएलएन अस्पताल प्रशासन का बड़ा आदेश, अब सभी को करनी होगी वार्ड में नाइट शिफ्ट

वहीं मामा जसवंत सिंह का कहना है कि दीप सिंह के भाइयों के दबाव में दोनों भांजियों की शादी पहले भी भीनमाल में तय थी। उसे तोड़कर पोकरण के जेमल गांव कर दी गई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हे उनकी बहन के पास नहीं जाने दिया जाता था। वहीं चार दिन पहले बहन और जीजा शादी का कार्ड देने आए थे। जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि दीप सिंह के छोटे भाई की वजह से दोनों भांजियों ने अपनी जान दे दी।

5379487