rajasthanone Logo
Bomb Threat Email: जयपुर में हाईकोर्ट को लगातार धमकियां मिल रही हैं। वहीं 31 अक्टूबर के बाद 10वीं बार मिला बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

Bomb Threat Email: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को शुक्रवार को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। मेल में हाईकोर्ट परिसर में आरडीएक्स बम प्लांट किए जाने का दावा किया गया था और दोपहर 12 बजे तक परिसर खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। जयपुर में लगातार हाई कोर्ट को बम से उड़ने की धमकियां मिल रही हैं।धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। कई घंटों की जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ऐसे में सुबह 11:00 कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई।

आज जयपुर आ रहे जस्टिस सूर्यकांत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जस्टिस सूर्यकांत जयपुर आ रहे हैं। वहीं उनके यहां आने के बाद में साइबर सिक्योरिटी सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि यह समारोह आज शाम 6:00 बजे शुरू होगा। वहीं सीजेआई के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

10वीं बार मिली बम से उड़ाने की धमकी

बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर 2025 के बाद से यह 10वीं बार है जब जयपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी दिसंबर और फरवरी में कई बार इसी तरह के ईमेल भेजे जा चुके हैं। हर बार जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। ऐसे में देखा जाए तो कुछ महीनो में हाईकोर्ट को 10 बार  धमकी मिल चुकी है।

5379487