Healthy Tips: पपीता बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक वाला फल होता है। वहीं अक्सर लोग इसके बीजों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि पपीते के अंदर मौजूद छोटे-छोटे बीज सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आज हम आपको इस लेख में पपीते के बीज के फायदे के बारे में बताएंगे। जिसे जानने के बाद आप पपीते के बीजों को फेंकना बंद कर देंगे। तो चलिए जानते हैं पपीते के बीज के फायदे के बारे में।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपीते के बीज में पेपैन नाम का एंजाइम होता है, जो आपके डाइजेशन को अच्छा करता है। वहीं पपीते के बीज के अपच, कब्ज और पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले 6-7 बीजों को धो कर सुखा लें, फिर आप इसको पीस कर पाउडर बना लें और एक चम्मच शहद के साथ सुबह खाएं।
पेट के कीड़ों से मिलेगा छुटकारा
पपीते के बीज में एंटी पैरासाइटिक गुण होते हैं, जो पेट के में मौजूद कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। बच्चों से लेकर बढ़ो दोनों के लिए ही फायदेमंद होते हैं इसके लिए आप 10-12 बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें और गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें।
फैटी लिवर की परेशानी होगी दूर
लिवर के लिए पपीते का बीज फायदेमंद होते हैं। यह लीवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से फैटी लिवर जैसे समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप 6-7 बीजों को हर रोज चबा कर खाएं।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
अगर आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो ऐसे में पपीते का बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए आप पपीते के बीजों को सुखाकर पाउडर बना लें। फिर आप हर रोज सलाद या जूस में मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से सर्दी जुकाम और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।









