JLN Hospital Update: जेएलएन अस्पताल के सभी फर्स्ट ग्रेड सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को अब वार्डों में नाइट ड्यूटी जरूर करनी होगी। वहीं मेल फीमेल नर्सिंग ऑफीसरों की रैंडमली ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं 5 महीने के बाद फिर पहले कार्मिक का नंबर आएगा। अस्पताल प्रशासन ने सुपर ड्यूटी को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया
वहीं सूची में नर्सिंग अधीक्षक और वार्ड इंचार्ज बनाए गए स्टाफ को भी शामिल किया गया है। उप अधीक्षक डॉक्टर अमित यादव ने बताया कि पिछले कुछ समय से नाइट इंचार्ज को लेकर काफी परेशानी आ रही थी। ऐसे में नाइट शिफ्ट में सीनियर स्टाफ कम हो गया था। हर वार्ड को शामिल कर ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है। आपको बता दें कि कुछ नर्सिंग ऑफीसरों में सवाल उठाया था कथित रूप से अधिकारियों के करीबी कुछ नर्सिंग ऑफिसर वर्षों से ओपीडी में केवल रजिस्ट्रेशन साइन-सील लगाने जैसे बाबू- गिरी का काम कर रहे हैं। उनको भी वार्ड में नाइट ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होगी
आपको बताते चलें कि 5 साल पहले भर्ती हुए नर्सिंग ऑफीसरों को भी वार्ड में लगाने पर नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 58 साल और विशेष योग्यजन श्रेणी के नर्सिंग की नाइट ड्यूटी नहीं लगेगी।








