rajasthanone Logo
Vande Bharat Train: राजस्थान में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। आइए जानते हैं क्या होगा रूट।

Rajasthan Vande Bharat Train: राजस्थान में अब दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके बाद राज्य में रेल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। दरअसल केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैभव द्वारा दो महत्वपूर्ण मार्ग बीकानेर-दिल्ली कैंट और जोधपुर-दिल्ली कैंट पर वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दे दी है।

बीकानेर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत 

केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने मंजूरी की पुष्टि की है। ऐसी उम्मीद है कि है ट्रेन सितंबर में शुरू हो जाएगी, जिससे लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। फिलहाल वर्तमान में बीकानेर और दिल्ली के बीच पांच ट्रेन चलती हैं। यह ट्रेन सात-11 घंटे का समय लेती हैं। अब वंदे भारत के शुरू होने के बाद यात्री मात्र 6 घंटे 15 मिनट में ही दिल्ली पहुंच पाएंगे। यह ट्रेन चूरू में रुकेगी। 

जोधपुर से दिल्ली कैंट तक वंदे भारत 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रेल मंत्री के बीच हुई बैठक के बाद ही इस ट्रेन के लिए सकारात्मक संकेत मिले हैं। नई रेक अगले सप्ताह तक राजस्थान पहुंच जाएगी। 

प्रस्तावित रूट और स्टॉपेज 

जोधपुर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर जंक्शन, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट 

क्या होगा फायदा 

वंदे भारत ट्रेन के बाद मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में यात्रा के समय में काफी ज्यादा कमी आएगी। इसी के साथ बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और दिल्ली के बीच अच्छी खासी कनेक्टिविटी मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि राजस्थान आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी यात्रा काफी आसान हो जाएगी।

यह भी पढ़ें...Rajasthan To Puri: भगवान जगन्नाथ जी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, राज्य के इस शहर से मिलेगी सीधी ट्रेन, जानें रूट

5379487