rajasthanone Logo
Jaipur Sanitation Issue: आयुक्त और विधायक कालीचरण शराब की मौजूदगी में गुरुवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच काफी देर तक वार्ता चली। जिसके बाद कई मुद्दों पर सहमति बन गई। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Jaipur Sanitation Issue: शहर में पिछले दो दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हुई लंबी वार्ता में कई मुद्दों पर सहमति बनी। हड़ताल खत्म होने के बाद गुरुवार शाम से ही सफाई कर्मचारी अपने नियमित काम पर लौट आए।

कई मुद्दों पर सहमति बनी
आपको बता दें कि आयुक्त और विधायक कालीचरण शराब की मौजूदगी में गुरुवार को कर्मचारियों और प्रशासन के बीच काफी देर तक वार्ता चली। जिसके बाद कई मुद्दों पर सहमति बन गई। ऐसे में सराफ ने बताया कि लंबी चल रही भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

16 दिसंबर को निगम मुख्यालय में बैठक होगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भर्ती के लिए 16 दिसंबर को निगम मुख्यालय में बैठक होनी है। वहीं वार्ता में मोबाइल ऐप पर अटेंडेंस की मांग को स्थगित करने ठेके पर सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर समिति की पदाधिकारी के साथ बैठक कर भविष्य में ठोस नीति बनाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही कर्मचारी भर्ती में आ रही परेशानियों का समाधान 12 दिसंबर तक किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Jal Jivan Mission: सरकार ने 522 करोड़ में शुरू करेगी मिशन, हर गांव...हर शहर को मिलेगा पानी

सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा

बैठक में शामिल अधिकारियों के मुताबिक, सरकार ने साफ किया है कि कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और शहर की सफाई व्यवस्था में बाधा नहीं आने दी जाएगी। आने वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

5379487