Jaipur Sarafa Market Rate : आज जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई है बीते कुछ दिनों से स्थिर चल रहे भाव में अचानक आई इस गिरावट से बाजार में भूचाल आ गया है। बीते दिन यानी कि कल बुधवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी जबकि चांदी के भाव में इस सीजन की सबसे बड़ी गिरावट हुई थी। आज के दिन भी बाजार में कीमती धातुओं की चमक फीकी नजर आई। सोने और चांदी की कीमत में गिरावट के कारण आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है। निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता बरतने का है। इस साल 2025 में सोने की कीमतों में आई तेजी के कारण निवेशकों को करीब 26 प्रतिशत तक का मुनाफा हुआ है। आइए जानते है आज जयपुर सर्राफा बाजार का ताजा अपडेट...

आज सोना खरीदने का सुनहरा मौका

जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में बदलाव हुआ है। इस सप्ताह में लगातार दूसरे दिन भी दोनों के भाव में गिरावट हुई है। आज शुद्ध सोने के भाव में ₹600 की गिरावट हुई है। आज शुद्ध सोने की कीमत में ₹600 की कमी देखी गई है, जिससे इसका भाव घटकर ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, बीते दिन इसमें ₹100 की गिरावट दर्ज की गई थी। आभूषण निर्माण में उपयोग होने वाले सोने की कीमत में आज 600 रुपए की ही गिरावट हुई है। वर्तमान में इसकी कीमत ₹93,100 प्रति दस ग्राम पर आ गई है।

जयपुर में फिर गिरी चांदी, दो दिन में सबसे बड़ी गिरावट

चांदी की कीमत अभी भी अपने स्तर पर बनी हुई है। कल चांदी के भाव में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट हुई थी। कल इसके भाव में ₹2200 की गिरावट हुई थी । राजधानी जयपुर में आज चांदी की कीमतों में ₹900 की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका बाजार मूल्य ₹1,13,500 प्रति किलो रह गया है।

ये भी पढ़ें...Jaipur Gold-Silver Price: चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी का सुनहरा मौका !