rajasthanone Logo
Jaipur Gold-Silver Price: शुद्ध सोने की कीमत में प्रति दस ग्राम 100 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसका नया भाव 100,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तय हुआ है।

Jaipur Gold-Silver Price: जयपुर में सोना और चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, जिससे बाजार में खरीदारी का माहौल बन गया है। त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन से पहले यह गिरावट आम लोगों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। उन ग्राहकों के लिए खुशखबरी है जो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट होने का इंतजार कर रहे थे। आज सोने और चांदी की खरीदारी करने के लिए उनके लिए सही समय साबित होगा। तो अगर आप भी सोने-चांदी की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं जयपुर में आज क्या है सोने-चांदी के ताजा भाव और कीमती धातुओं में कितनी गिरावट हुई है...

सोने के दामों में नरमी, खरीदारी का सुनहरा मौका 

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है। लंबे अरसे के बाद सोना और चांदी के कीमत में बदलाव हुआ है। सबसे अच्छी बात है कि आज सोने की कीमत में गिरावट हुई है। शुद्ध सोने की कीमत में प्रति दस ग्राम 100 रुपए की कमी आई है, जिसके बाद इसका नया भाव 100,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तय हुआ है। वही अगर जेवराती सोने के दाम की बात कि जाए तो इसके भी भाव में गिरावट आई है। ये गिरावट 100 रुपए प्रति दस ग्राम की हुई है। जेवरातों में उपयोग होने वाले सोने की कीमत अब घटकर 93,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

चांदी में सीजन की सबसे बड़ी गिरावट

इस सीजन में चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट आज यानी कि बुधवार को देखने को मिली है। आज चांदी के भाव में ₹2200 की गिरावट हुई है। जिसे इस सीजन का सबसे बड़ा चांदी के भाव में गिरावट माना जा रहा है। आज चांदी के भाव 1,14,400 रुपए प्रति किलो हो गए है। बीती दिन यानी कि कल चांदी के भाव में ₹1700 की उछाल देखी गई थी। 

ये भी पढ़ें...Gold-Silver Price Today: जयपुर में थमी सोने-चांदी की रफ्तार, कीमतों में आई नरमी

 

5379487