Jaipur Let's Millets Cafe: जयपुर अपनी शाही विरासत और खाद्य संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बाजरा आधारित कैसे लेट मिलेट कैफे की। इस कैफे की खास बात यह है की है पूर्ण रूप से ज्वार, बाजरा, मक्का और रागी जैसे चीजों से बने पिज्जा और बर्गर की वैरायटी पेश करता है। यह कैफे जयपुर के बांछ बत्ती गोविंद मार्ग पर स्थित है।
क्या है इस कैफे के पीछे की सोच
इस कैफे के संस्थापक के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजार वर्ष घोषित किया गया था। बस यही से उन्हें प्रेरणा मिली। रेस्टोरेंट और खानपान उद्योग में 25 वर्ष के अनुभव के साथ उन्होंने आधुनिक फास्ट फूड के जरिए मोटे अनाज को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने शोध में यह पाया कि बाजरे का इस्तेमाल पारंपरिक जंक फूड को बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके बाद जंक फूड स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाएगा।
बाजार आधारित फास्ट फूड
इस कैफे में हर आयु वर्ग के लिए कुछ ना कुछ जरूर है। मेन्यू में आपको पिज़्ज़ा, बर्गर, सैंडविच, गार्लिक ब्रेड, भेलपुरी, चीला, टिक्की, पोहा, उपमा देखने को मिलेगी। यह सभी चीज ज्वार बाजरा और रागी से बनी है। कैफे ने अपने व्यंजनों को अनोखे नाम भी दिए हैं। बाहुबली पिज़्ज़ा और बाहुबली सेंडविच सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं।
यहां पर बनी किसी भी चीज में मैदा या फिर सफेद चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। इसके अलावा देसी खांड और सूखे मेवे इस्तेमाल किए जाते हैं। यहां पर मिलने वाले शेक और सूप भी रागी से ही बनते हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Panchayati Raj Election 2025 Update: पंचायत चुनावों में आया नया मोड़, देरी की वजह बनेगा ये असंतोष