Jaipur News: दुर्गापुरा स्थित राजस्थान गो सेवा संघ की गौशाला में गोपाष्टमी पर दान की रसीदों को लेकर गड़बड़ी का मामला सामने आया हैं। यहां पर दानदाताओं को पूरी राशि की रसीद दी गई, लेकिन रसीद बुक में संस्थाओं के रिकार्ड के लिए रखी जाने वाली काउंटर कापी खाली मिली। जिसके बाद दानदाताओं ने कर्मचारी राहुल सिकरवार से काउंटर कॉपी खाली होने का कारण पूछा गया। लेकिन आरोपी ने कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया।
दानदाताओं और आरोपी के बीच हंगामा
मामले को गंभीरता की नजर से देखते हुए दानदाताओं ने दान की राशि में गबन का आरोप लगाया । बाद में देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दानदाताओं ने मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दानदाताओं ने सच जानने के लिए आरोपी को धमकाया डराया भी लेकिन कोई फायदा नहीं उल्टा आरोपी और दानदाताओं के बीच हंगामा हो गया।
आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन किसी भी तरह से मामले सुलझते हुए नजर नहीं आ रहा था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ दानदाताओं की ओर एफआईआर दर्ज की गई है।
दानदाताओं ने मांगा जवाब
दानदाताओं ने ट्रस्टियों से जवाब मांगा, लेकिन उनके पास भी कोई जवाब नहीं मिला। दानदाताओं ने जवाब मांगते हुए कार्यालय के बाहर नारेबाजी शुरु कर धरने पर बैठ गए। सुबह 10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक हंगामा चलता रहा। वहीं, इस मामले में एसएचओ मुनींद्र सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन के बाद धरना को समाप्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- Poha Cutlet Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं पोहा कटलेट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन