Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। वहीं साथ ही आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट को नियमित किया है। आपको बता दें किये ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलेगी।
17 अप्रैल से चलेगी ट्रेन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01491 (पुणे-हजरत निजामुद्दीन) 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार को 12 फेरों में पुणे से शाम 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार सुबह 10.40 बजे कोटा स्टेशन होते हुए शाम 6.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01492 (हजरत निजामुद्दीन-पुणे) 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 12 फेरों में हजरत निजामुद्दीन से रात 9.25 बजे रवाना होगी। जो अगले दिन रविवार तड़के 5.40 बजे कोटा होते हुए रात 11.55 बजे पुणे पहुंचेगी।
इन स्टेशनो पर होगा ठहराव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ट्रेन पुणे जंक्शन, लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन तथा हजरत निजामुद्दीन जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस गाड़ी में 4 सामान्य श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अस्थायी रूप से संचालित गाड़ी संख्या 01919/01920 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल को अब गाड़ी संख्या 20178/20177 आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया गया है। यह गाड़ी सप्ताह में 5 दिन नियमित रूप से चलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20178 आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा कैंट से हर रोज सोमवार और मंगलवार को छोड़कर शाम 6:45 बजे रवाना होगी। कोटा मंडल के स्टेशनों पर यह गाड़ी गंगापुर सिटी पर रात 9:05 बजे, सवाई माधोपुर पर 9:48 बजे, केशवरायपाटन पर 11:15 बजे, अगले दिन बूंदी पर रात 12:08 बजे, मंडलगढ़ पर 1:38 बजे, चंदेरिया पर 3:05 बजे ठहरान लेते हुए असारवा जंक्शन पर उसी दिन 11 बजे पहुंचेगी।
जानें ट्रेन का रूट
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20178 आगरा कैंट-असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस आगरा कैंट से प्रतिदिन सोमवार व मंगलवार को छोड़कर शाम 6:45 बजे रवाना होगी। कोटा मंडल के स्टेशनों पर यह गाड़ी गंगापुर सिटी पर रात 9:05 बजे, सवाई माधोपुर पर 9:48 बजे, केशवरायपाटन पर 11:15 बजे, अगले दिन बूंदी पर रात 12:08 बजे, मंडलगढ़ पर 1:38 बजे, चंदेरिया पर 3:05 बजे ठहराव लेते हुए असारवा जंक्शन पर उसी दिन 11:00 बजे पहुंचेगी।









