rajasthanone Logo
Sugar Price Latest Update: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार के फैसला का असर दिखाई दे रहा है। वहीं, 64 रुपए किलो हुआ भाव हो गए है। ऐसे में जल्द और राहत मिल सकती है।

Sugar Price Latest Update: चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार की सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। दो दिन में 3 रुपए कम होकर 64 रु. पर आ गया है। हालांकि इसका फायदा अभी आम ग्राहकों तक नहीं पहुंचा है। इधर, केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि पिछले हफ्ते 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की अनुमति1 देने के साथ बड़े उपभोक्ताओं पर स्टॉक लिमिट लगाई है। सरकार के इन कदमों के बाद आने वाले दिनों में भाव और घट सकते हैं। 

आगे भी राहत के आसार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा चीनी इस साल चीनी उत्पादन 343 लाख टन से घटकर 306 लाख टन रहने का आशंका है। इसके बावजूद यह सालाना 280-285 लाख टन घरेलू मांग से अधिक है। इसलिए सरकार मान रही है कि दामों में उछाल वास्तविक कमी के कारण नहीं था।

यह भी पढ़ें- Kota News: युवती के पेट में मिला 12 सेंटीमीटर का ट्यूमर, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से सफल ऑपरेशन

आम लोगों के लिए राहत की खबर

जानकारों के मुताबिक, आयात की अनुमति और स्टॉक लिमिट जैसे फैसलों का असर बाजार में आगे भी देखने को मिल सकता है। यदि आपूर्ति बढ़ती है और मांग के अनुरूप स्टॉक उपलब्ध रहता है, तो आने वाले दिनों में चीनी के भाव में और नरमी की संभावना है।

5379487