Fake Medicine: जिस दवा को आप अपने बच्चों की तबीयत ठीक करने के लिए दे रहे हैं, अगर वही दवा असर ही न करे तो इसका जिम्मेदार किसे ठहराएंगे? राजस्थान में दवाइयों की जांच के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागौर में लिए गए दवाइयों और मेडिकल प्रोडक्ट्स के कुल 11 Sample जांच में अमानक पाए गए हैं। इनमें बच्चों को दी जाने वाली Antibiotic Syrup, एलर्जी की दवाइयां, Vitamin-D3 और दर्द की दवाएं तक शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि जांच के दौरान कई दवाओं में Salt की मात्रा तय मानक से कम मिली और कहीं गोलियों पर धब्बे और रंग बदलने जैसी खामियां सामने आईं। यहां तक कि बच्चों के सिरप में भी जरूरी दवा की मात्रा कम पाई गई। इस तरह की नकली दवाइयां देने बच्चे को और भी ज्यादा गंभीर बीमारी होने की संभावना होती है बल्कि शरीर के महत्वपूर्ण अंग लिवर और किडनी पर भी गंभीर असर डाल सकती हैं। स्थानीय लोगों के खुलासा करने के बाद रोष और डर का माहोल देखने को मिल रहा है।  

रिपोर्ट के मुताबिक, इन 11 में से 4 Products राजस्थान की जयपुर और धौलपुर स्थित इकाइयों में बने थे। विभाग ने संबंधित कंपनियों के दूसरे बैच की भी जांच के आदेश दिए हैं और बाजार व अस्पतालों से इनकी बिक्री पर रोक लगाकर स्टाक वापस मंगवाने के निर्देश के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में सवाल सिर्फ दवाइयों की क्वालिटी का नहीं, बल्कि उन लोगों की सेहत का है जो भरोसा करके ये दवाएं खरीद रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Ashok Chandna: राजस्थान प्रधान चुनाव के दौरान मचा बवाल, अशोक चांदना ने की बदतमीजी तो पुलिसकर्मी बोला कौन है तू?