rajasthanone Logo
SMS Hospital: अस्पतास में दोपहर में फिर से आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक पैनल में चिंगारी लगी और आग फैल गई।

SMS Hospital: जयपुर के सवाई मान अस्पताल में दोपहर एक बार फिर से आग लग गई। गनीमत रही कि वहां कोई स्टाफ या मरीज मौजूद नहीं था। यह घटना आज दोपहर की है। जहां मेडिकल इमरजेंसी के पास बने मां योजना काउंटर के पास चेंबर में लगी थी। आग लगने के कुछ देर बाद अस्पताल के फायर फाइटर ने आग पर काबू पा लिया और किसी को कोई नुकासान नहीं हुआ। यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। वहीं जैसे ही कमरे में इलेक्ट्रिक पैनल से धुआं चिंगारियां निकलने लगी तो स्टाफ घबरा गए। ऐसे में उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और एडमिनिस्ट्रेशन को बताया। वहीं मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई और फाइटिंग इक्विपमेंट से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि आग कमरे के अंदर इलेक्ट्रिकल पैनल में लगी थी।

शनिवार को भी लगी थी आग 

आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार दोपहर 3:00 बजे धनवंती ब्लॉक में तीसरी मंजिल बने ऑपरेशन थिएटर में आग लग गई थी। इस दौरान वहां पर प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुनील श्रीवास्तव एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। सर्जरी करते वक्त चल रही मशीन में अचानक से शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। ऐसे में वहां मौजूद लोग घबरा गए।

जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन कर रहे बच्चा भी जल गया था। जिसके बाद वहां मौजूद परिजनों ने काफी हंगामा किया और प्रशासन को लापरवाही बरतने की शिकायत की। शिकायत के बाद कार्यवाहक अधीक्षक डॉक्टर डॉ राशिम कटारिया ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया। जिसमें जनरल सर्जरी की एचओडी डॉ प्रभा ओम, सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ. आर.के. जैन और अस्पताल में मौजूद इलेक्ट्रिक इंजीनियर को शामिल किया गया. जो इस पूरे प्रकरण की जांच करेंगे और फिर अधीक्षक को रिपोर्ट पेश करेंगे। एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर स्थित आईसीयू में 5 अक्टूबर की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी, जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई थी। ऐसे में बार-बार इस तरह की घटना सामने आना मरीजों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करता है।

5379487