rajasthanone Logo
SMS Hospital News: बढ़ती गर्मी को देखते हुए SMS अस्पताल में अब शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी चलेगी। वहीं अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने में कूलर और एसी लगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

SMS Hospital News: गर्मी के मौसम में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों और अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़ को देखते हुए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अब इवनिंग ओपीडी भी शुरू की जाएगी। अस्पताल में यह ओपीडी प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होगी। आपको बता दें कि हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ गुरुवार को SMS हॉस्पिटल की व्यवस्था देखने जब पहुंची तो मरीजों को देखकर उन्होंने ये फैसला लिया। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल में दवाइयों के काउंटर बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

सचिव गायत्री राठौड़ ने ओपीडी के समय में बढ़ोतरी की

आपको बता दें कि मरीजों की भीड़ देखते हुए प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने ओपीडी के समय में बढ़ोतरी की। वहीं SMS हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मौसमी बीमारी को देखते हुए यहां इवनिंग ओपीडी का संचालन पहले किया जा चुका है। ऐसे में गर्मियों में भी इसे शुरू किया जा सकता है। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा और इलाज के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Update: कोटा में वंदे भारत ट्रेनसेट का हाई-स्पीड ट्रायल सफल, 180 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ी

शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी का संचालन शुरू होगा

इस सुझाव के बाद प्रिंसिपल सेक्रेट्री राठौड़ ने शाम 5 से 7 बजे तक ओपीडी का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मरीजों के लिए पीने के पानी, पंखा-कूलर की व्यवस्था करने के आदेश भी दिए हैं। जनरल वार्ड में पंखों के अलावा कूलर या एसी लगवाने आदेश दिए हैं, ताकि वार्डों में कूलिंग हो सके और मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके।

5379487