rajasthanone Logo
Rajasthan Crime News: आरोपियों ने बाइक पर बैठाकर युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट की। वहीं युवक का न्यूड वीडियो बनाकर धमकी दी और फिर से मिलने के लिए कहा।

Rajasthan Crime News: सीकर से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक का न्यूड वीडियो बनाकर रुपए और मोबाइल लूट लिया गया। बता दें कि आरोपी ने मंदिर छोड़ने के बहाने युवक को अपनी बाइक पर बैठाया और फिर जंगल में ले जाकर अपने साथियों के साथ मारपीट की। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

19 अगस्त की रात करीब 8 बजे की वारदात

वहीं, युवक ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 19 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह जाट बाजार चौराहे से धोद रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास एक अनजान आदमी ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी और उसने मंदिर की तरफ छोड़ने को कहा। रास्ते में बाइक चला रहे व्यक्ति ने कहा कि उसे अपने घर रानीसती पर 2 मिनट का काम है। वह काम करने के बाद मंदिर की तरफ छोड़ देगा।

जबरदस्ती बाइक को आगे चलाता रहा आरोपी

पीड़ित युवक ने विरोध किया तो जबरदस्ती बाइक को आगे चलाता रहा और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रोका। वहां पहले से 3 से 4 लोग थे। सभी ने मिलकर युवक को तारबंदी के नीचे से खींचकर जंगल की तरफ ले गए। जहां उन्होंने मारपीट करना शुरू किया और युवक का मुंह मिट्टी में दबा दिया। आरोपियों ने युवक से उसका मोबाइल और 15 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करके उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने और भी ज्यादा रुपए की डिमांड की। 20 अगस्त को आरोपियों ने 8 बजे वापस मिलने को कहा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। अब कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

5379487