Rajasthan Election: निकाय एवं पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। आपको बता दें कि 13 अगस्त को जहां नगर परिषद सभापति और जिला प्रमुख पद के लिए लॉटरी निकाली गई थी। वहीं अब कल सीकर में नगर परिषद सहित जिले के अन्य नगर निकाय और जिला परिषद वार्डों सहित अन्य पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
बता दें कि सुबह 11 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी। जो देर शाम तक चलेगी। सबसे पहले रामगढ़ शेखावाटी नगर पालिका के वार्ड पार्षदों की लॉटरी निकाली जाएगी। सबसे लास्ट में पाटन पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी निकाली जाएगी। सीकर के जिला परिषद सभागार में यह लॉटरी निकाली जाएगी।
सुबह 11 बजे नगरीय निकायों के तहत रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, लोसल और सीकर के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और नीमकाथाना के वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 3 बजे जिला परिषद सदस्यों के साथ, जबकि 3:30 बजे सभी पंचायत समितियों के प्रधानों के साथ बैठक होगी। शाम 4 बजे रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, बलारां, नेछवा, धोद, धोद ग्रामीण और पिपराली के पंचायत समिति सदस्यों की बैठक होगी। वहीं, शाम 5 बजे पलसाना, दांतारामगढ़, खाचरियावास, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, नीमकाथाना और पाटन के पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।






